कौन है नीरज चोपड़ा को हराने वाले अरशद नदीम

Source:

2 जनवरी 1997 को मियांवाली, पंजाब पाकिस्तान में जन्मे अरशद नदीम खान एक भाला फेंक खिलाड़ी और कुश्ती खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2011 में अपने करियर की शुरुआत की थी।

Source:

पेरिस ओलंपिक 2024 में अरशद नदीम ने 92.97 मीटर दूर भाला फेंक एक नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले 2008 में बीजिंग के थोरकिल्डसेन एंड्रियास ने 90.57मी. का रिकॉर्ड बनाया था।

Source:

अरशद नदीम के पिता एक मजदूर हैं और उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि उनके पास नदीम की ट्रेनिंग का खर्च उठाने के पैसे तक नहीं थे।

Source:

पेरिस ओलंपिक की ट्रेनिंग के लिए अरशद नदीम ने चंदा इकट्ठा करके प्रैक्टिस की। उनके पास जैवलिन खरीदने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने पुराने डैमेज भाला से प्रैक्टिस की।

Source:

अरशद नदीम जब छोटे थे तो अपने पापा के साथ नेजाबाजी खेल देखने जाते थे। उन्हें यह खेल इतना पसंद आया कि उन्होंने इसकी ट्रेनिंग शुरू कर दी।

Source:

शुरुआत में नदीम ने नेजाबाजी की ट्रेनिंग ली, लेकिन उनकी दिलचस्पी जैवलिन थ्रो में होने लगी। इसके बाद उन्होंने जैवलिन थ्रो करना शुरू किया और स्कूल के कोच रशीद अहमद की नजर उन पर पड़ी।

Source:

नदीम ने स्पोर्ट्स कोटा से पाकिस्तान वॉटर एंड पावर डेवलपमेंट के लिए ट्रायल्स दिया। यहां जैवलिन थ्रोअर सैयद हुसैन बुखारी ने उन्हें देखा और नौकरी दिलाई साथ ही करियर को भी नई दिशा दी।

Source:

नदीम ने साल 2011 में एथलेटिक्स में कदम रखा। 2015 में वह पाकिस्तान के नेशनल चैंपियन बनें। टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले वह पहले पाकिस्तानी ट्रैक एंड फील्ड एथलीट भी बनें

Source:

Thanks For Reading!

IND vs SA Playing 11: सैमसन-यशस्वी को फिर मौका नहीं, यहां देखें फाइनल में भारत और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11

Find Out More