ताजा खबर
अयोध्या में मुस्लिम दंपत्ति ने किए रामलला के दर्शन, बुर्का पहने महिला ने गाया भजन   ||    अयोध्या: जमीन विवाद में मां-बेटे की पीट-पीटकर हत्या, छोटा बेटा और बहू गंभीर घायल   ||    अमरनाथ यात्रा को लेकर सिक्योरिटी प्लान तैयार, सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना संभालेगी मोर्चा   ||    7 से 8 जून तक भारत-पाक सीमा के पास एयरफोर्स करेगी अभ्यास, NOTAM जारी   ||    Weather LIVE 6 June 2025: दिल्ली में फिर गर्मी का यूटर्न, पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानें I...   ||    LIVE Covid-19 Cases In India: कर्नाटक में 7 मौतें, पानीपत में पहला कोरोना पॉजिटिव, क्या 5000 का आंकड...   ||    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, RCB के मार्केटिंग हेड निखिल समेत 4 गिरफ्तार   ||    जनगणना में देरी पर गृह मंत्रालय ने दी सफाई, कांग्रेस ने उठाया था सवाल   ||    Fact Check: नमाज पढ़ने के बाद वापस आ गई आंखों की रोशनी? जानें क्या है वायरल VIDEO का सच   ||    Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी की रात्रि में जरूर करें ये 3 काम, भगवान विष्णु खुशियों से भर द...   ||    6 जून का इतिहास: ऐतिहासिक घटनाएं और महत्वपूर्ण यादें   ||    IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर मस्ती करते दिखे खिलाड़ी   ||    IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए गौतम गंभीर और शुभमन गिल ने दिए 7 बड़े अपडेट, रोहित-विराट पर भी सामन...   ||    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को मिला नया हेड कोच, साउथ अफ्रीका को बना चुका है नंबर वन   ||    IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर मस्ती करते दिखे खिलाड़ी   ||    भारत के सर्विस सेक्टर में आई बहार, रिकॉर्ड स्तर पर हुई हायरिंग   ||    EPFO ने UAN और आधार लिंकिंग की डेडलाइन बढ़ाई, PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी   ||    FY25 में 75000 करोड़ टैक्स के साथ अडाणी ग्रुप ने रचा इतिहास, ओलंपिक खर्च को भी छोड़ा पीछे   ||    ट्रंप और मस्क के बीच बढ़ी तनातनी, राष्ट्रपति बोले- ‘टेस्ला की सब्सिडी खत्म’; मस्क ने छेड़ा महाभियोग रा...   ||    मस्क और टंप के बीच झगड़े से टेस्ला को हुआ बड़ा नुकसान, लुढ़के शेयर   ||    +++ 

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, बिभव को स्वाति की हालत पता थी फिर भी मारा, क्या सत्ता दिमाग पर चढ़ गई है, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 1, 2024

मुंबई, 01 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सुप्रीम कोर्ट ने स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में CM केजरीवाल के PA बिभव कुमार की जमानत पर सुनवाई की। इस दौरान जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री का आवास निजी बंगला है। हमें इस बात की हैरानी है कि क्या इस तरह के गुंडे को सीएम आवास में काम करना चाहिए। बेंच ने पूछा, बिभव को पीड़ित की फिजिकल कंडीशन पता थी, लेकिन यह आदमी उसे पीटता रहता है। उसे क्या लगता है, सत्ता उसके सिर पर चढ़ गई है। इसके बावजूद भी आप उसकी पैरवी कर रहे हैं। बेंच ने बिभव की जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली पुलिस को भी नोटिस जारी किया है। साथ ही मामले की चार्जशीट पढ़ने के लिए समय लेते हुए सुनवाई 7 अगस्त तक के लिए टाल दी है।

दरअसल, सुनवाई के दौरान बिभव की ओर से एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि वह 75 दिनों से हिरासत में है। उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। उन्होंने दलील दी कि मालीवाल के बयान में विरोधाभास है। वह घटना के दिन पुलिस स्टेशन गई थीं, लेकिन FIR दर्ज कराए बिना वापस आ गईं। सिंघवी ने कहा कि इन सभी आरोपों पर सुनवाई की जा सकती है। फिलहाल वह केवल जमानत मांग रहे हैं। वह जमानत के हकदार हैं, क्योंकि वह सबूतों से छेड़छाड़ नहीं कर सकते या गवाहों को प्रभावित नहीं कर सकते। हालांकि बेंच ने इस दलील पर आपत्ति जताई। जस्टिस सूर्यकांत ने बिभव के वकील सिंघवी से पूछा कि मालीवाल ने इमरजेंसी सर्विस 112 किए गए कॉल से क्या संकेत मिलता है। यह कॉल आपके इस दावे को झुठलाती है कि मामला मनगढ़ंत था। हत्यारों, लुटेरों को भी जमानत दी जाती है, लेकिन मालीवाल केस में आरोप बिभव के खिलाफ भारी पड़ते हैं। हम खुली अदालत में पढ़ना नहीं चाहते, लेकिन जब वह उसे रुकने के लिए कहती है, यह आदमी पीटना जारी रखता है। वह क्या सोचता है, सत्ता उसके सिर पर चढ़ गई है? बेंच ने कहा, अगर इस तरह का व्यक्ति गवाहों को प्रभावित नहीं कर सकता, तो कौन कर सकता है। रिकॉर्ड देखें, क्या ड्राइंग रूम (सीएम आवास के) में कोई ऐसा व्यक्ति था, जिसने उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत की। जस्टिस कांत ने कहा- हमें लगता है कि उन्हें शर्म भी नहीं आई।

आपको बता दें, इससे पहले 30 जुलाई को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में स्वाति मालीवाल केस पर सुनवाई हुई। जिस पर मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल ने 16 जुलाई को दायर की गई चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए डॉक्यूमेंट्स की जांच के लिए मामले को 24 अगस्त तक के लिए लिस्ट कर दिया। 500 पन्नों की इस चार्जशीट में करीब 50 गवाहों के बयान हैं। विभव के खिलाफ 16 मई को FIR दर्ज की गई थी और उन्हें 18 मई को गिरफ्तार किया गया था। तब से वे जेल में हैं। सुप्रीम कोर्ट से पहले बिभव ने दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए 12 जुलाई को हाईकोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया था।

अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.