ताजा खबर
बीएड प्रवेश परीक्षा में नकल और फर्जी परीक्षार्थियों का पर्दाफाश, कई जिलों में बायोमेट्रिक से खुला रा...   ||    अयोध्या में जमीन विवाद से भैंस चोरी तक, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से मांगा न्याय   ||    Weather LIVE 2 June 2025: प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्वोत्तर में आई बाढ़ से हुई मौतों पर दुख जताया   ||    Live Covid-19 Cases In India: देश में कोरोना के एक्टिव केस 3961, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया किन राज...   ||    Elon Musk के पिता के भारत दौरे का मकसद आया सामने, अयोध्या राम मंदिर के भी करेंगे दर्शन   ||    ‘कश्मीर विवाद सुलझाने के लिए दुनिया आगे आएं…’, शांगरी-लॉ डायलॉग में पाकिस्तान का नया पैंतरा   ||    विराट कोहली के मशहूर पब-रेस्टोरेंट पर केस, स्मोकिंग से जुड़ा है मामला   ||    नॉर्थ ईस्ट में बाढ़ और भूस्खलन से 34 लोगों की मौत, 19 जिले प्रभावित, जनजीवन बेहाल   ||    नेपाल में उग्र प्रदर्शन, पूर्व गृह मंत्री को घसीटते हुए ले गई पुलिस, देखें Video   ||    रूस के साथ चल रहे युद्ध के बाद यूक्रेनी कमांडर ने क्यों दिया इस्तीफा? ये है वजह   ||    ‘बाइडेन 2020 में मारे गए, क्लोन से किया रिप्लेस’, ट्रंप ने ‘TRUTH’ पर शेयर की अजीबोगरीब थ्योरी   ||    कोलोराडो के मॉल में आतंकी हमला, हमलावर ने लगाए ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे, 6 लोग घायल   ||    Colorado Terror Attack: कौन है मोहम्मद सबरी सोलिमन? जिसने कोलोराडो में आतंकी हमले को दिया अंजाम   ||    क्या था रूस पर हुए ड्रोन हमले के पीछे यूक्रेन का सीक्रेट प्लान? डेढ़ साल की प्लानिंग पर क्या बोले वि...   ||    Fact Check: 'कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका भाजपा के लिए करेंगी प्रचार', बीजेपी ने इसे ...   ||    इतिहास में 2 जून: भारतीय राजनीति से लेकर वैश्विक घटनाओं तक, जानिए इस तारीख से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक...   ||    Chandra Gochar: महेश नवमी पर चंद्र करेंगे कन्या राशि में गोचर, इन 3 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम   ||    PBKS vs MI: दिल तोड़ने वाली हार पर फूटा हार्दिक पांड्या का गुस्सा, बताया कहां हुई चूक?   ||    PBKS vs MI: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, मुंबई के साथ आईपीएल में पहली बार हुआ ये खेला   ||    PBKS vs MI: फाइनल में RCB से भिड़ंत को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, खिलाड़ियों का दिया खास मैसेज   ||    +++ 

कनाडा के मशहूर बिजनेसमैन फ्रैंक स्ट्रोनक रेप के आरोप में गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 8, 2024

मुंबई, 08 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कनाडा के मशहूर बिजनेसमैन फ्रैंक स्ट्रोनक को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया। स्ट्रोनक दुनिया की सबसे बड़ी ऑटो पार्ट्स कंपनी के फाउंडर हैं। पुलिस ने स्ट्रोनक को फिलहाल कुछ शर्तों पर रिहा कर दिया है। उन्हें बाद में ब्रैम्पटन, ओंटारियो की एक अदालत में पेश होना होगा। कनाडा की पील रिजनल पुलिस ने एक बयान में कहा कि 91 साल के स्ट्रोनक पर 80 के दशक से लेकर 2023 तक महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। मशहूर बिजनेसमैन पर रेप, यौन उत्पीड़न, महिला को जबरन कैद रखने समेत पांच अपराधों में आरोपी बनाया गया है। पील रिजनल पुलिस कॉन्स्टेबल टेलर बेल ने कहा कि बिजनेसमैन पर एक से अधिक महिलाओं ने शोषण का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने ये जानकारी नहीं दी कि कितनी महिलाओं ने ये आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह एक हाई-प्रोफाइल मामला है। हमारी टीम के पास पीड़ितों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। उनकी सुरक्षा के कारण हम ये नहीं बताने जा रहे हैं कि कुल कितनी पीड़िताओं ने स्ट्रोनक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बेल ने कहा कि वे लोगों से अपील कर रहे हैं कि अगर स्ट्रोनक से जुड़ी कोई जानकारी उनके पास है या उनके साथ भी शोषण किया गया है तो वे आगे आएं।

आपको बता दें, स्ट्रोनक का जन्म 1932 में ऑस्ट्रिया में हुआ था। वे 6 साल के थे तभी उनके देश पर हिटलर की नाजी सेना का कब्जा हो गया। उनका बचपन ग्रेट डिप्रेशन और दूसरे विश्वयुद्ध के दौर में बीता। 14 साल की उम्र में स्ट्रोनक ने पढ़ाई छोड़ दी। वे छोटे मोटे काम करने लगे। इस दौरान उन्होंने पार्ट-पुर्जे की कंपनी में काम किया। उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस में डाईमेकर का काम किया। साल 1954 में वे एक बेहतर भविष्य की चाह में एक अटैची और कुछ सौ डॉलर लेकर वे कनाडा निकल गए। साल 1957 में उन्होंने घर के गैरज में ही एक कंपनी की नींव रखी और ऑटो पार्ट्स का बिजनेस शुरू किया। उनका बिजनेस चल निकला। साल 1969 में उनके करियर में एक बड़ा दौर आया जब उन्होंने मैगना इलेक्ट्रॉनिक का अधिग्रहण किया। साल 1973 में उन्होंने अपनी कंपनी का नाम मैगना इंटरनेशनल रख दिया। वर्तमान में उनकी कंपनी का प्रसार 34 देशों में है। उनकी कंपनी में 1,70,000 कर्मचारी काम करते हैं। उनकी कंपनी हर साल 40 बिलियन डॉलर का कारोबार करती है। उनकी कंपनी हॉर्स रेसिंग का कारोबार भी करती है। फ्रैंक स्ट्रोनक एक समय कनाडा के सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल थे। वर्तमान में उनकी संपत्ति 1.50 बिलियन डॉलर है। फिलहाल वे देश के 31वें सबसे रईस शख्स हैं। फ्रैंक स्ट्रोनक ने सितंबर 2012 में ‘टीम स्ट्रोनक’ नाम की एक राइट विंग पार्टी बनाई थी। अगले साल हुए चुनाव में उनकी पार्टी देश की तीसरी सबसे पार्टी बन गई। इसके बाद 2013 में ऑस्ट्रिया चले गए। मगर 2 महीने में ही उनका मन ऊब गया। वे फिर से कनाडा लौट आए। अक्टूबर 2018 में फ्रैंक स्ट्रोनक ने अपनी बेटी बेलिंडा पर केस कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी उनकी कंपनी को बर्बाद करने पर तुली हुई है। हालांकि बेलिंडा ने इससे इनकार किया।

अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.