ताजा खबर
राजकुमार राव ने 8 साल पुराने केस में जलंधर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मिली जमानत   ||    सलमान खान की सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई राजनीतिक और फिल्मी अटकलें ​​​​​​​   ||    कियारा अडवाणी के जन्मदिन पर वॉर 2 का फर्स्ट सिंगल आवण जावण रिलीज़ हुआ!   ||    सिला की शूटिंग के लिए वियतनाम पहुंचे हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब!   ||    एक्टर को एक्टर ही रहना चाहिए — 'अंदाज़ 2' के प्रमोशन में बोले सुनील दर्शन   ||    अनब्रोकन: द उन्मुक्त चंद स्टोरी का टीज़र रिलीज़ हुआ!   ||    अनुराग कश्यप की 'निशानची' का फर्स्ट लुक रिलीज़, इस दिन होगी रिलीज़!   ||    अयोध्या में बुजुर्ग महिला को सड़क पर छोड़ने के मामले में बहू समेत तीन गिरफ्तार   ||    अयोध्या में महिला दुकानदार पर हमला, दुकान में तोड़फोड़ – आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस   ||    मुझे शादी करोगी के 21 साल पुरे हुए, अनीज़ बज़्मी ने लिखा एक शानदार पोस्ट!   ||    ऋषभ शेट्टी की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ   ||    डी54 की शूटिंग कर रहे हैं धनुष   ||    नई रिलीज़ डेट के साथ परम सुंदरी का फर्स्ट सिंगल हुआ रिलीज़!   ||    संगीत, यादें और एक खास सरप्राइज़ के साथ सोनू निगम ने मनाया अपना 52वां जन्मदिन   ||    शेखर कपूर ने किया AI-निर्मित साइंस-फिक्शन सीरीज़ वॉरलार्ड का भव्य ऐलान!   ||    Terrorist Attack: अफ्रीका के बुर्किना फासो में आतंकी हमला, सैन्य अड्डे पर मारे गए 50 सैनिक   ||    भारत पर 25% तक टैक्स लगा सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दिया ये संकेत, क्या बढ़ जाएगा एक्सपोर्ट?   ||    NISAR Launching LIVE Updates: मिशन में इसरो के लगे 788 करोड़, दुनिया का पहला डबल फ्रीक्वेंसी रडार वा...   ||    Russia Earthquake LIVE Updates: जापान में आई खतरनाक सुनामी, 9 लाख लोगों को शहर खाली करने का आदेश   ||    Youtube Ban: यूट्यूब नहीं चला सकेंगे 16 से कम उम्र के बच्चे, इस देश ने जारी की गाइडलाइन   ||    +++ 

अमेरिका और ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म, ईरान ने कहा, बैठक सार्थक रही, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 19, 2025

मुंबई, 19 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर दूसरे दौर की बातचीत खत्म हो गई है। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची शामिल हुए। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अराकची और विटकॉफ ने सीधे तौर पर बात की या नहीं। दोनों के बीच डील पर बातचीत का यह दूसरा फेज था। ईरान की तरफ से कहा गया कि बातचीत काफी सार्थक रही, अगले हफ्ते शनिवार को बातचीत का तीसरा फेज शुरू होगा। इससे पहले बुधवार को दोनों पक्ष टेक्निकल मुद्दों पर बात करेंगे। इससे पहले ईरानी विदेश मंत्री अराकची ने गुरुवार को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बात की। इस दौरान अराकची ने कहा कि अमेरिका के इरादों पर भरोसा नहीं है, लेकिन फिर भी बातचीत करेंगे। अमेरिका और ईरान के बीच 12 अप्रैल को दोनों देशों के ओमान में बीच पहली बातचीत हुई थी। इसकी मध्यस्थता ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी ने की थी। यह दोनों देशों में एक दशक के बाद न्यूक्लियर डील पर होने वाली पहली आधिकारिक बातचीत थी।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ईरान को न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ने पर खामियाजा भुगतने की धमकी दे चुके हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के मुताबिक ट्रम्प की प्राथमिकता है कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल न कर सके। लेविट ने पिछले हफ्ते एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प पहले भी साफ कर चुके हैं कि इस मामले में सभी विकल्प खुले हैं। ईरान के पास दो विकल्प हैं, या तो ट्रम्प की मांगों को माने, या गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे। यही इस मुद्दे पर ट्रम्प की दृढ़ भावना है। पॉलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने ईरान को एक नई परमाणु डील पर सहमति के लिए 60 दिनों का समय दिया है, नहीं तो सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। यह चेतावनी एक चिट्‌ठी के जरिए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को भेजी गई। इस पत्र में साफ तौर पर कहा गया कि तेहरान को वाशिंगटन के साथ बातचीत के लिए तैयार रहना होगा, चाहे यह बातचीत सीधे ही क्यों न हो। नहीं तो ऐसे परिणाम भुगतने होंगे जो ईरानी सरकार की स्थिरता को खतरे में डाल सकते हैं। इससे पहले 30 मार्च को ट्रम्प ने ईरान को धमकी दी थी कि अगर वह अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम पर किसी समझौते पर नहीं पहुंचता तो अमेरिका उस पर बमबारी कर सकता है। ट्रम्प ने ईरान पर सेकेंडरी टैरिफ लगाने की भी धमकी दी। ट्रम्प ने NBC न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा, अगर वे कोई डील नहीं करते हैं तो बमबारी होगी। यह ऐसी बमबारी होगी, जैसी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी होगी। ईरान के पास एक मौका है, अगर वे ऐसा नहीं करते तो मैं उन पर 4 साल पहले की तरह सेकेंडरी टैरिफ लगाऊंगा। न्यूक्लियर प्रोग्राम पर अमेरिकी और ईरानी अधिकारी बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।

अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.