ताजा खबर
Weather LIVE 2 June 2025: प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्वोत्तर में आई बाढ़ से हुई मौतों पर दुख जताया   ||    Live Covid-19 Cases In India: देश में कोरोना के एक्टिव केस 3961, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया किन राज...   ||    Elon Musk के पिता के भारत दौरे का मकसद आया सामने, अयोध्या राम मंदिर के भी करेंगे दर्शन   ||    ‘कश्मीर विवाद सुलझाने के लिए दुनिया आगे आएं…’, शांगरी-लॉ डायलॉग में पाकिस्तान का नया पैंतरा   ||    विराट कोहली के मशहूर पब-रेस्टोरेंट पर केस, स्मोकिंग से जुड़ा है मामला   ||    नॉर्थ ईस्ट में बाढ़ और भूस्खलन से 34 लोगों की मौत, 19 जिले प्रभावित, जनजीवन बेहाल   ||    नेपाल में उग्र प्रदर्शन, पूर्व गृह मंत्री को घसीटते हुए ले गई पुलिस, देखें Video   ||    रूस के साथ चल रहे युद्ध के बाद यूक्रेनी कमांडर ने क्यों दिया इस्तीफा? ये है वजह   ||    ‘बाइडेन 2020 में मारे गए, क्लोन से किया रिप्लेस’, ट्रंप ने ‘TRUTH’ पर शेयर की अजीबोगरीब थ्योरी   ||    कोलोराडो के मॉल में आतंकी हमला, हमलावर ने लगाए ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे, 6 लोग घायल   ||    Colorado Terror Attack: कौन है मोहम्मद सबरी सोलिमन? जिसने कोलोराडो में आतंकी हमले को दिया अंजाम   ||    क्या था रूस पर हुए ड्रोन हमले के पीछे यूक्रेन का सीक्रेट प्लान? डेढ़ साल की प्लानिंग पर क्या बोले वि...   ||    Fact Check: 'कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका भाजपा के लिए करेंगी प्रचार', बीजेपी ने इसे ...   ||    इतिहास में 2 जून: भारतीय राजनीति से लेकर वैश्विक घटनाओं तक, जानिए इस तारीख से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक...   ||    Chandra Gochar: महेश नवमी पर चंद्र करेंगे कन्या राशि में गोचर, इन 3 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम   ||    PBKS vs MI: दिल तोड़ने वाली हार पर फूटा हार्दिक पांड्या का गुस्सा, बताया कहां हुई चूक?   ||    PBKS vs MI: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, मुंबई के साथ आईपीएल में पहली बार हुआ ये खेला   ||    PBKS vs MI: फाइनल में RCB से भिड़ंत को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, खिलाड़ियों का दिया खास मैसेज   ||    UPI के नियम में होने जा रहा ये खास बदलाव, सभी पेमेंट ऐप पर होगा लागू   ||    सस्ते होंगे लोन! तीसरी बार भी कम हो सकती है रेपो रेट, EMI और ब्याज दरों में फिर राहत की उम्मीद   ||    +++ 

तुर्किये में राष्ट्रपति एर्दोगन के खिलाफ सबसे बड़ा प्रदर्शन, अब तक 1100 प्रदर्शनकारी हिरासत में, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, March 24, 2025

मुंबई, 24 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तुर्किये में इस्तांबुल के मेयर और विपक्षी नेता इकरम इमामुलू की गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रपति एर्दोगन के खिलाफ सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन जारी है। पिछले 5 दिन में 1,133 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। तुर्की के मंत्री अली येरलिकाया का कहना है कि हमारी सड़कों पर आतंक फैलाना और हमारे देश की शांति और सुरक्षा को खतरे में डालना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई है। प्रदर्शनकारी सड़कों, यूनिवर्सिटी और मेट्रो स्टेशनों पर सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं। कई सड़कों और मेट्रो लाइनों को भी बंद कर दिया गया है। सरकार ने देश के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में 4 दिन के लिए सार्वजनिक समारोह करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 22 साल से सत्ता में मौजूद राष्ट्रपति एर्दोगन के खिलाफ यह दूसर सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। इससे पहले 2013 में एर्दोगन के खिलाफ गेजी में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया था।

AFP के मुताबिक, तुर्की के 81 प्रांतों में से कम से कम 55 प्रांत यानी देश के दो-तिहाई से ज्यादा हिस्से में रैलियां आयोजित की गईं। सरकार ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म X से 700 से ज्यादा अकाउंट बंद करने के लिए कहा है। रविवार को लगातार इस्तांबुल के सिटी हॉल के बाहर जमा हुए प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए इकरम इमामुलू की पत्नी दिलेक काया इमामोग्लू ने अधिकारियों को चेतावनी दी। दिलेक काया ने कहा कि अधिकारियों इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने मंच से चिल्लाते हुए कहा कि, वह तुम्हें हरा देगा! तुम हार जाओगे! इकरम के साथ जो अन्याय किया है कि उसने हर किसी की अंतरात्मा को झकझोर दिया। वहीं, पत्रकारों और कारोबारियों समेत कुल 100 लोगों पर नगरपालिका के जारी किए कुछ टेंडरों में आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का शक है। इमामुलू और छह अन्य लोगों पर कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) की मदद करने का आरोप है। तुर्की इसे एक आतंकवादी संगठन मानता हैं। इमामुलू की पार्टी CHP ने इस गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे ‘अगले राष्ट्रपति के खिलाफ तख्तापलट’ बताया। मुख्य विपक्षी दल- रिपब्लिकन पीपल्स पार्टी (सीएचपी) नेता ओजगुर ओजेल ने विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की है। ओजेल ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद भी इमामुलू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया जाएगा। इस बीच इमामुलू की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने विपक्षी पार्टी से राष्ट्रपति चुनावों का बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में अब निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संभव नहीं हैं। वहीं, तुर्की सरकार ने विपक्ष के सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि देश की न्याय पालिका स्वतंत्र है। इमामुलू की गिरफ्तारी से पहले इस्तांबुल यूनिवर्सिटी ने उनकी डिग्री को रद्द कर दिया था। इससे उनकी उम्मीदवारी संदेह में पड़ गई है। तुर्किये के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रपति बनने के लिए उम्मीदवार का हायर एजुकेशन पूरी करना जरूरी है। अगर, अदालत अपना फैसला नहीं बदलती तो उन्हें राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से रोक दिया जाएगा।

अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.