ताजा खबर
अयोध्या के मोदरा गांव में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी पर FIR दर्ज   ||    बसौढ़ी पौधशाला से हरियाली की ओर कदम, पर्यावरण बचाने को लोगों से वृक्षारोपण की अपील   ||    Fact Check: बोर्डिंग पास पकड़े कंगारू की तस्वीर आपने भी देखी है? जानें इसके पीछे की हकीकत   ||    Mangal Gochar: मंगल का 7 जून को होगा मित्र राशि सिंह में गोचर, आचार्य इंदु प्रकाश से जानें सभी 12 रा...   ||    5 जून की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ   ||    ‘लोग विराट कोहली को कभी नहीं भूलेंगे’, वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ने की RCB पर 100 करोड़ का मुकदमा करन...   ||    WTC फाइनल से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया खास प्लेइंग XI का ऐलान, इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को भी म...   ||    ‘BCCI को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता…’, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ पर अरुण धूमल ने क्या क...   ||    Fixed Deposit: FD में पैसा लगाने का है प्लान? निवेश से पहले जानें 5 बातें   ||    अडाणी एयरपोर्ट्स को मिली 750 मिलियन डॉलर की विदेशी फंडिंग, 6 शहरों के हवाई अड्डे होंगे हाईटेक   ||    Share Market Update: शेयर बाजार हरे निशान में खुला, निफ्टी में भी आया उछाल   ||    Weather LIVE 5 June 2025: असम के मोरीगांव जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 101 गांव हुए प्रभावित   ||    LIVE Covid-19 Cases In India: बिहार के समस्तीपुर में मिला कोरोना पॉजिटिव, इंदौर-गाजियाबाद में भी मिल...   ||    Bengaluru Stampede: 11 लोगों के मौत की 4 बड़ी वजह आई सामने, BJP ने सीएम-डिप्टी सीएम का इस्तीफा मांगा   ||    दिल्ली-एनसीआर में ED की 10 ठिकानों पर छापेमारी, बैंकिंग फ्रॉड से जुड़ा है मामला   ||    बेंगलुरु भगदड़ में 11 मौतों का जिम्मेदार कौन? पुलिस ने दर्ज की FIR, मगर आरोपी कोई नहीं!   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 05 जून 2025: पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ ...   ||    ट्रंप का बड़ा ऐलान, 12 देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री बैन, देखें लिस्ट   ||    पाक के पूर्व मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत के मुसलमानों पर की टिप्पणी, सोफिया कुरैशी का नाम लेते ही म...   ||    Explainer: 9 करोड़ के ‘मुल्क’ ने क्यों उड़ाई अमेरिका-रूस की नींद? ट्रंप-पुतिन के बीच सवा घंटे फोन पर...   ||    +++ 

Shardiya Navratri 2023 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि का पूजन, पढ़ें व्रत कथा, आरती और मंत्र

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 21, 2023

नवरात्रि का हर एक दिन खास होता है क्योंकि 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कालरात्रि की पूजा करने से जातक के घर और जीवन से नकारात्मकता दूर हो जाती है। साथ ही माता रानी प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। सप्तमी तिथि के दिन मां कालरात्रि की पूजा करते समय आरती, कथा और मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है।

माँ कालरात्रि कथा

माँ कालरात्रि देवी दुर्गा के 9 रूपों में से एक हैं, माँ कालरात्रि का रंग कृष्ण वर्ण का है, उनके काले रंग के कारण उन्हें कालरात्रि कहा जाता है। चार भुजाओं वाली मां कालरात्रि अपने दोनों बाएं हाथों में क्रमशः एक खंजर और एक लोहे का कांटा रखती हैं। माँ दुर्गा ने असुरों के राजा रक्तबीज का वध करने के लिए अपने तेज से माँ कालरात्रि को उत्पन्न किया।

मां कालरात्रि पूजन विधि

-नवरात्रि के सातवें दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर मां कालरात्रि का स्मरण करें, फिर श्रद्धापूर्वक मां को अक्षत, धूप, गंध, पुष्प और गुड़ का प्रसाद अर्पित करें। मां कालरात्रि का प्रिय पुष्प रातरानी है, उन्हें यह पुष्प अवश्य अर्पित करना चाहिए। इसके बाद मां कालरात्रि के मंत्रों का जाप करें और अंत में मां कालरात्रि की आरती करें।

मां कालरात्रि के मंत्र

‘ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै ऊं कालरात्रि दैव्ये नम:.’

मंत्र-

एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता.
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा.
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी॥

मां कालरात्रि की आरती

कालरात्रि जय-जय-महाकाली।
काल के मुह से बचाने वाली॥

दुष्ट संघारक नाम तुम्हारा।
महाचंडी तेरा अवतार॥

पृथ्वी और आकाश पे सारा।
महाकाली है तेरा पसारा॥

खडग खप्पर रखने वाली।
दुष्टों का लहू चखने वाली॥

कलकत्ता स्थान तुम्हारा।
सब जगह देखूं तेरा नजारा॥

सभी देवता सब नर-नारी।
गावें स्तुति सभी तुम्हारी॥

रक्तदंता और अन्नपूर्णा।
कृपा करे तो कोई भी दुःख ना॥

ना कोई चिंता रहे बीमारी।
ना कोई गम ना संकट भारी॥

उस पर कभी कष्ट ना आवें।
महाकाली माँ जिसे बचाबे॥

तू भी भक्त प्रेम से कह।
कालरात्रि माँ तेरी जय॥

अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.