ताजा खबर

डंपर-ट्रेलर से डीजल और हेडलाइट चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 60 लीटर डीजल बरामद

Photo Source : Google

Posted On:Friday, March 6, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: अयोध्या के तारुन थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों से चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो डंपर और ट्रेलर से डीजल, हेडलाइट और सजावटी सामान चोरी करते थे। आरोपियों के पास से करीब 60 लीटर डीजल समेत चोरी का अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, सड़क किनारे खड़े डंपर और ट्रेलर से डीजल, हेडलाइट और झालर चोरी होने की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की गई। मामले की पड़ताल के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गन्ने के खेत से चोरी का सामान बरामद किया। बरामदगी में तीन हेडलाइट, तीन गजरा (झालर), दो प्लास्टिक के फूल, तीन पिपिया में भरा करीब 60 लीटर डीजल और वारदात में इस्तेमाल की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल शामिल है।

थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राहुल पांडेय, सुमित विश्वकर्मा और विपिन वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनसान जगहों पर खड़े भारी वाहनों को निशाना बनाते थे और डीजल निकालकर उसे बाजार में बेच देते थे। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.