ताजा खबर

अयोध्या से लौट भावुक हुए अनुपम खेर, बोले- "मेरा एक हिस्सा वहीं रह गया"

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, July 18, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म 'श्री राम भूमि' की पहली शूटिंग शेड्यूल अयोध्या में पूरा कर लिया है। शूटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अयोध्या में बिताए अपने अनुभव को जीवन का यादगार अध्याय बताया।

अनुपम खेर ने लिखा, "श्री राम भूमि का पहला शेड्यूल पूरा कर मैं अयोध्या से लौट रहा हूं, लेकिन सच कहूं तो ऐसा लग रहा है जैसे मेरा एक हिस्सा वहीं रह गया है।" उन्होंने कहा कि वह अपने साथ सिर्फ खूबसूरत यादें ही नहीं, बल्कि सनातन धर्म की गहरी समझ, आध्यात्मिक समृद्धि और इतिहास व आस्था को ईमानदारी से प्रस्तुत करने वाली फिल्म का हिस्सा बनने का गर्व भी लेकर लौट रहे हैं।

अभिनेता ने अयोध्या को सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एक भावना बताया। उन्होंने लिखा कि यहां की हर गली, हर मंदिर और हर सांस में "श्री राम" का एहसास होता है। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन, लोगों का स्नेह और इस पवित्र भूमि की ऊर्जा ने उन्हें सिर्फ एक कलाकार ही नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान भी बनाया है।

अपने संदेश के अंत में अनुपम खेर ने अयोध्या के संतों, स्थानीय लोगों, अपने मित्रों, निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह, सिनेमैटोग्राफर असीम बजाज और पूरी फिल्म यूनिट का आभार जताते हुए लिखा, "धन्यवाद अयोध्या... फिर मिलेंगे। जय श्री राम!"

'श्री राम भूमि' का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह कर रहे हैं और फिल्म का निर्माण ज़ेड स्टूडियोज़ के बैनर तले हो रहा है। यह फिल्म अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और उससे जुड़े दशकों लंबे संघर्ष की कहानी को पर्दे पर पेश करेगी। फिल्म में अनुपम खेर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के दिवंगत नेता अशोक सिंघल की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.