ताजा खबर

अयोध्या दीपोत्सव होगा और भव्य, जलेंगे 30 लाख दीये; 2100 ड्रोन शो से जगमगाएगी रामनगरी

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, September 26, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: इस बार अयोध्या का दीपोत्सव पहले से भी ज्यादा भव्य नजर आने वाला है। आयोजन में करीब 30 लाख दीये जलाने की तैयारी है, जबकि पिछले साल 26 लाख 17 हजार दीये जलाए गए थे। श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए कई नए कार्यक्रम भी जोड़े गए हैं। सरयू तट पर होने वाले ड्रोन शो के लिए ड्रोन की संख्या बढ़ाकर 2100 कर दी गई है।

पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने 2 रात और 3 दिन का खास पैकेज भी तैयार किया है। 16,999 रुपये प्रति व्यक्ति के इस पैकेज में श्रीराम जन्मभूमि दर्शन, अयोध्या के मंदिर और हेरिटेज स्थलों का भ्रमण, सरयू आरती और भव्य दीपोत्सव का अनुभव शामिल है। साथ ही होटल में ठहरने और आने-जाने के लिए परिवहन की सुविधा भी दी जाएगी। इसकी बुकिंग घर बैठे की जा सकेगी।

श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के सीईओ जयेंद्र कुमार के मुताबिक, 32 लाख दीयों का टेंडर जारी हो चुका है और यह इसी महीने के अंत में खुलेगा। वहीं दीपोत्सव को और आकर्षक बनाने के लिए 2100 ड्रोन का शो होगा। इसके अलावा 3डी प्रोजेक्शन, लेजर शो और म्यूजिकल ग्रीन फायरवर्क्स भी लोगों को देखने को मिलेंगे। रामायण थीम पर पूरी रामनगरी को सजाया जाएगा।

आयोजन के दौरान 2100 बटुक सामूहिक सरयू आरती करेंगे, जबकि 240 से ज्यादा मंदिरों और मठों में दीप जलाए जाएंगे। धर्मपथ पर 10 रामायण द्वार बनाए जाएंगे और प्रमुख रास्तों पर तीन प्रवेश द्वार तैयार होंगे। 25 बड़े चौराहों की भी खास सजावट की जाएगी। सरयू में पुष्पक विमान का स्थायी इंस्टॉलेशन भी लगाया जाएगा, जिससे इस बार अयोध्या का दीपोत्सव और भी खास नजर आएगा।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.