अयोध्या न्यूज डेस्क: अयोध्या स्थित राम मंदिर में दर्शन-पूजन के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार अब श्रद्धालु सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रभु श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे।
मौसम में बदलाव को देखते हुए ट्रस्ट ने यह फैसला लिया है। अब सुबह 6:00 बजे से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा, जो रात 9:30 बजे तक जारी रहेगा।
पहले मंदिर में श्रद्धालुओं को सुबह 7:00 बजे प्रवेश मिलता था और रात 8:30 बजे दरबार बंद हो जाता था, लेकिन अब समय बढ़ा दिया गया है।
ट्रस्ट के व्यवस्थापक गोपाल राव के अनुसार सुबह 4:00 बजे मंगला आरती होगी, जिसके बाद कुछ समय के लिए पट बंद रहेगा। फिर सुबह 6:00 बजे श्रृंगार आरती होगी और इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा, जो रात 9:00 बजे तक जारी रहेगा।
सुबह 6:30 बजे से 11:50 बजे तक दर्शन होंगे। इसके बाद 12:00 बजे भोग आरती होगी और 12:30 से 1:00 बजे तक मंदिर का पट बंद रहेगा। फिर दोपहर 1:00 बजे से रात 9:30 बजे तक दोबारा दर्शन होंगे। शाम 7:00 बजे संध्या आरती और रात 10:00 बजे शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।
यदि कोई श्रद्धालु विशिष्ट दर्शन या आरती में शामिल होना चाहता है, तो उसे राम मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट से पास लेना होगा। इस पास के जरिए आरती में शामिल होने और विशेष दर्शन का लाभ मिल सकेगा।