अयोध्या न्यूज डेस्क: पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद गुरुवार को पहली बार अयोध्या पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर समर्थकों में उत्साह है। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर गोंडा स्थित उनके पैतृक गांव विष्णुहरपुर तक कई जगह स्वागत की तैयारियां की गई हैं।
अयोध्या पहुंचने के बाद बृजभूषण शरण सिंह सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी के महंत संत ज्ञान दास से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे। धार्मिक कार्यक्रम के बाद उनका काफिला गोंडा के विष्णुहरपुर गांव के लिए रवाना होगा।
रास्ते में कई जगह समर्थकों और कार्यकर्ताओं की ओर से फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया जाएगा। गोंडा के नवाबगंज स्थित नंदिनी नगर में उनके सम्मान में एक कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 3 अगस्त 2026 को छह महिला पहलवानों की ओर से दायर यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह और डब्ल्यूएफआई के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर को बरी कर दिया था। अदालत के फैसले के बाद अयोध्या और गोंडा का यह दौरा बृजभूषण शरण सिंह का पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम होगा।