ताजा खबर

अयोध्या में सादगी और शांति के साथ मनाई गई ईद, शिया समुदाय ने जताया विरोध

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, March 21, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: अयोध्या में ईद उल फितर का त्योहार शांति और सौहार्द के माहौल में मनाया गया। जिले की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने बड़ी संख्या में नमाज अदा की। सुन्नी समाज ने सिविल लाइन स्थित ईदगाह में नमाज पढ़ी, जबकि शिया समुदाय ने जामा मस्जिद इमामबाड़ा जवाहर अली खान में सादगीपूर्ण तरीके से इबादत की।

शिया समुदाय ने इस बार ईद को सादगी के साथ मनाया। नमाज के दौरान लोगों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया और वैश्विक घटनाओं को लेकर नाराजगी जताई। समुदाय के लोगों ने न नए कपड़े पहने और न ही पारंपरिक व्यंजन बनाए। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी सादे वस्त्रों में नमाज के लिए पहुंचे।

नमाज के बाद शिया समुदाय के शाही पेश इमाम मौलाना सैयद अहमद अली आब्दी ने अपने खुतबे में देश में अमन और इंसाफ के लिए दुआ कराई। उन्होंने कहा कि दुनिया में बढ़ते अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है और अन्याय के सामने चुप रहना भी गलत है।

वहीं सिविल लाइन ईदगाह में मौलाना शमशुल कमर कादरी ने नमाज अदा कराई और देश में शांति और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे, साथ ही बड़ी संख्या में लोग ईदगाह के बाहर जुटे रहे।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.