ताजा खबर

गोंडा में अयोध्या रियासत की जमीन पर दोबारा कब्जे का आरोप, डीएम से शिकायत

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, February 28, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: गोंडा के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित गिर्द गोंडा में अयोध्या रियासत की जमीन पर दोबारा कथित कब्जे का मामला सामने आया है। रियासत के पैरोकार नदीम ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि रानी बाजार निवासी गौरव अग्रवाल और विमला देवी ने जबरन जमीन पर पिलर गाड़कर कब्जा कर लिया है।

शिकायत के मुताबिक, रियासत अयोध्या की गाटा संख्या 7, 10 और 12 की भूमि गिर्द गोंडा में स्थित है। इसके बगल में विमला देवी की गाटा संख्या 6 की 42 डिसमिल जमीन है। आरोप है कि विमला देवी अपनी भूमि में मिलाकर रियासत की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर उसे बेचने की तैयारी कर रही हैं। इससे पहले भी तहसील दिवस में शिकायत की गई थी, जिसके बाद हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने मौके पर जांच कर सीमांकन कराया था और दोनों पक्षों की जमीन अलग-अलग चिन्हित कर दी थी।

इसके बावजूद आरोप है कि गौरव अग्रवाल ने विमला देवी के साथ मिलकर दोबारा रियासत की भूमि पर कब्जा कर लिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि मना करने के बावजूद निर्माण संबंधी गतिविधियां जारी हैं। गौरव अग्रवाल और उनके पिता सुरेश अग्रवाल के खिलाफ पहले भी जमीन कब्जेदारी को लेकर शिकायतें की जा चुकी हैं।

बताया गया कि सुरेश अग्रवाल के खिलाफ वर्ष 2022 में मृत व्यक्तियों के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर धोखाधड़ी करने का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल हितेश ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है और जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.