ताजा खबर

अयोध्या में यज्ञ स्थल पर भीषण आग, मिनटों में पंडाल खाक, बड़ा हादसा टला

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, March 28, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: अयोध्या में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ स्थल पर अचानक भीषण आग लग गई। करीब एक एकड़ में फैला पूरा पंडाल कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय यज्ञशाला पूरी तरह खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ घंटे पहले ही 9 दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का समापन हुआ था, जिसमें लगभग 50 हजार श्रद्धालु मौजूद थे। यज्ञ स्थल राम मंदिर से करीब 800 मीटर की दूरी पर स्थित है। आशंका जताई जा रही है कि यज्ञ के बाद नारियल फूटने से निकली चिंगारी ने कपड़े के पंडाल को आग पकड़वा दी।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, लगभग 10 दमकल गाड़ियों को लगाया गया था और किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।

इस घटना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यज्ञ के आयोजन में लापरवाही बरती गई और बिना विशेषज्ञों की निगरानी के कार्यक्रम कराया गया। साथ ही उन्होंने आर्थिक गड़बड़ी की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.