ताजा खबर

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, नए महासचिव और ट्रस्टियों के चयन पर हो सकता है फैसला

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, July 21, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक से पहले मंगलवार को ट्रस्ट के सदस्य पहुंचने लगे। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी, विश्वतीर्थ प्रपन्नाचार्य, वासुदेवानंद सरस्वती और कार्यवाहक महासचिव कृष्ण मोहन अयोध्या पहुंचे। यह बैठक राम मंदिर में दान गबन मामले के सामने आने के बाद हो रही दूसरी बैठक है।

ट्रस्ट की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 3 बजे राम मंदिर परिसर में विशेष बैठक होगी, जबकि शाम 4 बजे नियमित बैठक मणिराम छावनी में आयोजित की जाएगी। बैठक में 6 जुलाई की पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्ट में खाली पड़े तीन ट्रस्टी पदों को भरने और राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन पर फैसला लिया जा सकता है। महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे तथा ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के निधन के बाद ये पद खाली हुए हैं। इसके अलावा दान गबन मामले में एसआईटी की रिपोर्ट पर भी विचार होने की संभावना है।

राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन का मामला जून की शुरुआत में सामने आया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित कर जांच शुरू की थी। जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज कर अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, सोना, चांदी, विदेशी मुद्रा और 'रामराज्य कोष' लिखा दान पात्र भी बरामद किया है।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.