ताजा खबर

अयोध्या समेत 3 जिलों में अचानक बदला मौसम, तेज हवा के बाद झमाझम बारिश; दिन में छाया अंधेरा

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, October 7, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: बुधवार दोपहर अयोध्या, बलरामपुर और गोंडा में अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम से लोगों को काफी परेशानी हुई और दिन में ही कई जगह अंधेरा छा गया।

अयोध्या में तेज हवा के साथ अचानक जोरदार बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते सड़कों पर पानी जमा होने लगा और लोग बारिश में भीगते नजर आए। मौसम इतना बदल गया कि दिन के समय ही रात जैसा नजारा दिखाई देने लगा। दुकानदारों ने भी बारिश और तेज हवा से बचने के लिए दुकानों के शटर आधे तक गिरा दिए।

बलरामपुर में दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए और अंधेरा बढ़ने लगा। हालात ऐसे हो गए कि वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सड़क पर चलना पड़ा। कुछ ही देर बाद यहां झमाझम बारिश शुरू हो गई।

बारिश शुरू होने के साथ ही बलरामपुर में बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई। अचानक हुई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है और उन्हें फसलों को नुकसान होने का डर सताने लगा है। अयोध्या और आसपास के इलाकों में भी तेज हवा और बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित होता नजर आया।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.