अयोध्या न्यूज डेस्क: अयोध्या में रविवार को एक ऐसा भावुक दृश्य सामने आया, जिसने भक्ति की कोई सीमा नहीं होती, यह साबित कर दिया। जर्मनी से आए छोटे बच्चे अंजनेय ने जब राम मंदिर में ‘राम-राम’ का जाप किया, तो वहां मौजूद लोग उसकी श्रद्धा देखकर हैरान रह गए। इस खास पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सफेद कपड़ों में सजे और माथे पर कुमकुम लगाए अंजनेय की सादगी सभी को आकर्षित कर रही थी। खास बात यह रही कि वह बेहद स्पष्ट और संस्कृतनिष्ठ उच्चारण में ‘राम-राम’ बोल रहा था। उसकी आवाज में भक्ति और समर्पण साफ झलक रहा था, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया।
बच्चे ने बातचीत में बताया कि उसे अयोध्या आकर बहुत अच्छा लगा। उसने मुस्कुराते हुए कहा कि भारत में गर्मी जरूर है, लेकिन वह इसे सहन कर सकता है। राम मंदिर के बारे में उसने कहा कि यहां आकर भगवान राम के दर्शन करना उसके लिए एक यादगार अनुभव है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने उसकी भाषा और भक्ति की सराहना की, तो कुछ ने इतनी छोटी उम्र में उसके समर्पण को खास बताया। 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब विदेशों से आने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से इजाफा हो रहा है।