ताजा खबर

"एक पेड़ मां के नाम": योगी आदित्यनाथ ने किया वृक्षारोपण महा अभियान का शुभारंभ

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, July 9, 2025

अयोध्या न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या में "एक पेड़ मां के नाम" वृक्षारोपण महा अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि विकास के साथ पर्यावरण का संरक्षण अनिवार्य है। उन्होंने सरयू नदी किनारे रामपुर हलवारा में सिटी फॉरेस्ट और किष्किंधा वन का उद्घाटन करते हुए नीम, पीपल और बरगद के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को मातृभक्ति का प्रतीक बताते हुए सभी नागरिकों से पौधरोपण करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं का सामना अमेरिका जैसे विकसित देशों को भी करना पड़ रहा है। यह सब अनियोजित विकास का नतीजा है। उन्होंने बताया कि पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में 204 करोड़ पौधे रोपे गए हैं, जिनमें से 75% अभी भी जीवित हैं। पांच लाख एकड़ क्षेत्र में वन विस्तार हुआ है। योगी ने कहा कि प्रदेश अब 'हीट वेव' से 'ग्रीन वेव' की ओर अग्रसर है।

अपने एक दिवसीय अयोध्या दौरे के दौरान सीएम योगी ने संकट मोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने श्रीरामलला की आरती उतारी, परिक्रमा की और राम मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें आगामी योजनाओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री के आगमन पर महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यह जुलाई माह में उनका पहला अयोध्या दौरा है। इससे पहले वे 5 जून को राम दरबार के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को भावनात्मक और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.