ताजा खबर

राम मंदिर में चढ़ेगा POK और बलूचिस्तान की नदियों का पवित्र जल, डॉ. विजय जॉली की अनोखी पहल

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, April 23, 2025

अयोध्या न्यूज डेस्क: अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन को लेकर देश-विदेश से भक्तों की भीड़ लगातार उमड़ रही है। श्रद्धालु न केवल दर्शन-पूजन कर रहे हैं, बल्कि कोई अपने साथ भेंट स्वरूप उपहार लेकर आ रहा है तो कोई पवित्र नदियों का जल समर्पित कर अपनी भक्ति जता रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली स्टडी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. विजय जॉली ने एक खास पहल की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) और बलूचिस्तान की नदियों का जल राम मंदिर में समर्पित किया जाएगा।

डॉ. जॉली ने बताया कि इससे पहले 23 अप्रैल 2023 को उन्होंने 156 देशों की पवित्र नदियों और समुद्रों से लाए गए जल से रामलला का जलाभिषेक किया था। उस वक्त हरिद्वार से कॉपर के लोटों में जल भरकर अयोध्या लाया गया था, जहां महासचिव चंपत राय की उपस्थिति में जल का अभिषेक और छिड़काव किया गया था। यही नहीं, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी 2024 को भी पवित्र नदियों का जल अर्पित किया गया था। अब 2025 में 194 रामभक्तों का एक विशेष दल अयोध्या पहुंचा है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि POK और बलूचिस्तान से एकत्रित जल सबसे पहले दुबई पहुंचेगा, जहां से उसे भारत लाया जाएगा और राम मंदिर में समर्पित किया जाएगा। डॉ. जॉली ने कहा कि यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक संदेश भी है। उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य में वह दिन भी आएगा जब POK और बलूचिस्तान भारत का हिस्सा होंगे और वहां के लोग भी रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या खुलकर आ सकेंगे।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.