ताजा खबर

त्योहारों को लेकर प्रशासन सतर्क, शांति समितियों की बैठकें और कंट्रोल रूम की व्यवस्था

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, February 17, 2026

अयोध्या न्यूज डेस्क: अयोध्या में आगामी रमजान, होली और प्रांतीयकृत चैत्र रामनवमी मेले को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी त्योहार आपसी सौहार्द और शांति के साथ संपन्न हों, इसके लिए पहले से समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

चंद्र दर्शन के आधार पर 18 या 19 फरवरी से रमजान शुरू होने की संभावना जताई गई है। दो मार्च को होलिका दहन और चार मार्च को होली मनाई जाएगी, जबकि चैत्र रामनवमी मेला 19 से 27 मार्च तक आयोजित होगा। ईद-उल-फित्र 20 या 21 मार्च को मनाए जाने की संभावना है।

रमजान के दौरान सहरी, इफ्तार और तरावीह की नमाज के साथ मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है। शिया समुदाय 19वीं, 20वीं और 21वीं रमजान को जुलूस निकालता है। ईद की नमाज शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख ईदगाहों में सामूहिक रूप से अदा की जाएगी, जिनमें सिविल लाइन, राठहवेली और रानोपाली क्षेत्र शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट, रेजीडेंट मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) को शहरी इलाकों और अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) को ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

साथ ही नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जहां से पूरी व्यवस्था की निगरानी होगी। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कर्मचारियों की ड्यूटी तय करेंगे। किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर 05278-223753 जारी किया गया है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएंगे।


अयोध्या और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ayodhyavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.